ambedkar-jayanti-celebrated-with-great-pomp-in-meerut-many-events-in-the-city
ambedkar-jayanti-celebrated-with-great-pomp-in-meerut-many-events-in-the-city

मेरठ में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, शहर में कई कार्यक्रम

मेरठ, 14 अप्रैल (हि.स.)। डाॅ. भीमराम अंबेडकर की जयंती बुधवार को मेरठ जनपद में धूमधाम से मनाई गई। जिला प्रशासन के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने डाॅ. अंबेडकर को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बुधवार को कचहरी चौराहा और नौचंदी मैदान स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण करने वालों का तांता लगा रहा। कुछ लोगों ने डाॅ अंबेडकर की प्रतिमा को दूध से स्नान कराया तो कई लोगों ने प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर आदि नेताओं ने कचहरी के पास स्थित अंबेडकर चौक पर डाॅ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि वह हमेशा पिछड़ों और दलितों की मदद के लिए लड़ते रहे। भाजपाइयों ने सभी से अपने अधिकारों और पिछड़े वर्ग के लिए लड़ने की अपील करते हुए बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शास्त्रीनगर एल ब्लाॅक स्थित इस्माईल गल्र्स नेशनल इंटर काॅलेज में डॉ भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल की प्रधानाचार्य डाॅ. मृदुला शर्मा, अनुपम निधि, वंदना सिंह, प्रमिला, निधि राजवंशी, रानी शर्मा, शशि प्रभा, अन्जू दीक्षित, दीपमाला, भारती सिंघल, प्रिया गौड़ आदि ने डाॅ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन में जिलाधिकारी के. बालाजी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ डाॅ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान के निर्माता हैं। संविधान किसी भी देश का आधार होता है। संविधान ने हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी बोध कराया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गब्रयाल, अपर जिला अधिकारी नगर अजय तिवारी, एसीएम चंद्रेश सिंह आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in