अलीगढ़ पोस्टमार्टम हाउस पर बर्फ की सिल्ली के लिए हो रही उगाही - प्रियंका गांधी
अलीगढ़ पोस्टमार्टम हाउस पर बर्फ की सिल्ली के लिए हो रही उगाही - प्रियंका गांधी

अलीगढ़ पोस्टमार्टम हाउस पर बर्फ की सिल्ली के लिए हो रही उगाही - प्रियंका गांधी

- प्रियंका के एक ट्वीट से जिला प्रशासन में मची खलबली अलीगढ़, 28 जून (हि.स.)। यूपी के जनपद आगरा में दिल्ली-मुम्बई से ज्यादा मृत्यु दर पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब अलीगढ़ अलीगढ़ पोस्टमार्टम हाउस की दुर्दशा को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। रविवार को ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अलीगढ़ के पोस्टमार्टम गृह में भारी अव्यवस्था फैली है। शव बाहर रखे हैं। मृतकों के परिजनों के अनुसार उनसे बर्फ की सिल्ली के लिए पैसे क्यों उगाही हो रही है? कोरोना काल में सरकार के दावों के बावजूद भारी दुर्दशा की खबरें सामने आ रही है। प्रियंका ने जैसे ही ट्वीट किया, प्रशासन हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण के निर्देश पर एडीएम सिटी राकेश मालपानी, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भानु प्रताप सिंह कल्याणी व अन्य अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। अधिकारियों ने पोस्टमार्टम की व्यवस्थाएं देखी। छह डीप फ्रीजर में से एक खराब मिला। प्रभारी फार्मासिस्ट हाउस रविकांत दीक्षित ने बताया कि पिछले दिनों एक शव कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मैकेनिक ने आने से इंकार कर दिया था। जिसके चलते फ्रीजर ठीक नहीं हो सका। फार्मासिस्ट के जवाब से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। एडीएम के निर्देश पर तुरंत ही मैकेनिक को बुलवाया गया। एडीएम ने अपने सामने ही फ्रीजर को चालू कराया। फार्मेसिस्ट ने बताया कि कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट के इंतजार में दो-तीन दिन शक को रखना पड़ता है। सीएमओ भानु प्रताप कल्याणी ने फार्मासिस्ट को एहतियात बरतते हुए शव का पोस्टमार्टम उसी दिन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार रिकॉर्ड दुरुस्त पाया गया। चार-पांच दिन पुराना कोई शव नहीं मिला। एडीएम सिटी ने रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। सूत्रों की माने तो सीएमओ ने भी फार्मासिस्ट से स्पस्टीकरण मांगे जाने की बात कही है। इधर, प्रियंका गांधी के ट्वीट की जानकारी मिलते ही महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद व उनके सहयोगी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। परवेज ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में अव्यवस्था पर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद युवा कांग्रेस के नेता कुमार गौरांग देव, जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा व अन्य नेता भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव प्रताप/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in