आगरा : पास्को एक्ट में फरार अपराधी को पुलिस ने दबोचा
आगरा : पास्को एक्ट में फरार अपराधी को पुलिस ने दबोचा

आगरा : पास्को एक्ट में फरार अपराधी को पुलिस ने दबोचा

आगरा, 23 जुलाई (हि.स.)। थाना अछनेरा पुलिस ने गुरुवार को पास्को एक्ट में फरार चल रहे अपराधी विजय को किरावली तिराहे से पकड़ लिया। पिछले दो महीने से पुलिस इसकी तलाश में थी। प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने बताया कि थाना क्षेत्र के किरावली के अभुआपुरा में 22 मई को महिला ने तहरीर दी थी। जिसमें सात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके मुख्य आरोपी पंकज पुत्र कालीचरण व अन्य पहले ही पकड़ जेल भेज दिया है। विजय काफी दिनों से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आज हमारी टीम ने इसे किरावली तिराहे से पकड़ लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in