
आगरा,13 मई (हि.स.)। आगरा पुलिस ने नई पहल की है। पुलिस कर्मीयों के लिए कोविड अस्पताल तैयार किया गया है। गुरूवार को एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्थाई बनाये गये कोविड अस्पताल मेें फ्रंटलाइन वर्कर पुलिस कर्मियों को कोरोना से संक्रमित होने पर उपचार दिया जाएगा। इस अस्पताल मेें स्वास्थ विभाग कर्मियों के द्वारा उपचार दिया जायेगा। आगरा पुलिस लाइन में 40 बेड के अस्थाई अस्पताल का निरीक्षण करने आज एडीजी जोन राजीव कृष्ण पहुंचे। जिन्होने बताया कि पुलिस कर्मीयों को समय रहते उपचार मिल सके इस लिए इस अस्पताल को स्थापित किया गया है। आक्सीजन की भी सुविधा उपलब्ध रहेगाी। किसी भी परिस्थिति को देखते हुये एम्बुलेंस भी तैनात रहेगी। चार एम्बुलेंस आकस्मिक सेवाओं के लिए अलग-अलग तैनात रहेगी। मरीज की स्थिति को देखते हुये यहां उपचार देने की व्यवस्था होगी। एडीजी जोन ने बताया कि पुलिस विभाग ने यह कदम इसलिए उठाया है कि उपचार के लिए पुलिस कर्मीयों को इधर-उधर भटकना ना पड़े। अस्पताल में स्वास्थ विभाग के कर्मियों अपनी सेवा देगे, जो दो शिफ्ट में रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार / श्रीकान्त