agra-dead-body-thrown-in-front-of-house-after-killing-son-of-ex-pradhan
agra-dead-body-thrown-in-front-of-house-after-killing-son-of-ex-pradhan

आगरा: पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या कर घर के सामने फेंका शव

आगरा, 26 मार्च (हि.स.)। थाना चित्राहट क्षेत्र के गांव नायकापुरा में पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के सामने ही पड़ा मिला। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। घटनास्थल पर थाना पुलिस पहुंच गई है। ग्रामीणों को शांत कर कानूनी कार्यवाही करने में जुट गई है। मृतक सुनील निषाद (45) पुत्र रामप्रकाश निषाद निवासी नायकापुरा का है। रामप्रकाश निषाद पूर्व प्रधान में रह चुका है। अब भी वह प्रधानी के चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ था। बताया यही जा रहा है कि चुनावी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों के अनुसार आज सुबह मृतक सुनील के परिजन घर से बाहर निकले। उन्होंने घर के सामने खून से लथपथ सुनील का शव पड़ा देखा। जिससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गए। ग्रामीण आक्रोशित दिखाई दिए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों को शांत कर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी चित्राहट ने बताया कि हत्यारोपी का अभी पता नहीं लगा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर हत्यारोपी को पकड़ लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in