आगरा में कुएं की जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
आगरा में कुएं की जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

आगरा में कुएं की जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

लखनऊ, 14 जून (हि.स.)। जनपद आगरा में कुएं की सफाई के दौरान रविवार को जहरीली गैस रिसाव से तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक आश्रितों को 02-02 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन उचित कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। आगरा के सैंया के सौरा गांव में हाकिम सिंह के कुएं के पानी का इस्तेमाल खेतों की सिंचाई में होता था। कुछ वर्षों से यह बंद था। रविवार को हाकिम का बेटा भोलू (20), गांव के पप्पू (18) और लखन (19) कुएं की सफाई करने गए थे। करीब एक घंटे बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे तो तीनों वहां नहीं दिखे। कुएं में झांककर देखा तो नीचे पड़े हुए थे। इसके बाद वहां पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद उनको बाहर निकाला जा सका। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों के शवों को सैंया चौराहा के पास रखकर आगरा-ग्वालियर हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर एसपी पश्चिम रवि कुमार, सीओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि गांव में कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने नाली का पानी निकलने से रोका था। इसको लेकर विवाद हुआ था। रविवार को तीनों युवक घर से कुएं की सफाई को निकले थे। लेकिन, दूसरे पक्ष के युवकों ने उनसे मारपीट की। उनसे बचने को भागते समय कुएं में पैर फिसलकर उनकी मौत हुई है। परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि क्षेत्राधिकारी खेरागढ़ के मुताबिक तीनों युवक एक-एक करके कुएं में गए हैं। जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत की घटना है। फिर भी उनके आरोपों की जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in