afzal-ansari-elder-brother-fears-conspiracy-about-mukhtar-ansari
afzal-ansari-elder-brother-fears-conspiracy-about-mukhtar-ansari

मुख्तार अंसारी को लेकर बड़े भाई अफजाल अंसारी ने जताई षडयंत्र की आशंका

गाजीपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब जेल में बंद मुख्तार असांरी को यूपी पुलिस जल्द ही बांदा जेल लेकर आयेगी। लेकिन इस बीच मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने बहुत बड़ी षडयंत्र की आशंका जताई है। अफजाल अंसारी ने कहा है कि उनको कानून-व्यवस्था पर तो पूरा भरोसा है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की नीयत में खोट है। इसके कारण हमारा पूरा परिवार मुख्तार अंसारी को लेकर बेहद चिंतित है। हालांकि इसके पूर्व सांसद अफजाल ने ही एक बयान दिया था कि उनके भाई मुख्तार को खरोंच भी आई तो लाखों लोग सड़क पर उतर जाएंगे। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ ही भाजपा के कई विधायकों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया प्रभारीगण भी लगातार जिस तरह से मुख्तार को लेकर बयान दे रहे हैं उससे चिंतित है। लेकिन उन्हें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। बृजेश सिंह को बचाने के लिए साजिश रच रही सरकार अफजाल अंसारी ने कहाकि बाहुबली ब्रजेश सिंह के खिलाफ मुख्तार अंसारी काफी मुखर हैं। इसी कारण ब्रजेश सिंह को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार मेरे भाई के खिलाफ बड़ा षडयंत्र कर रही है। मुख्तार को बांदा जेल में रखे जाने के दौरान ही षड्यंत्र रचे जाने की आशंका जताई है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीराम/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in