advocate-noor-fatima-did-bhoomipujan-for-shiva-sangat-site-in-rudra-vihar-colony
advocate-noor-fatima-did-bhoomipujan-for-shiva-sangat-site-in-rudra-vihar-colony

रूद्र विहार कॉलोनी में अधिवक्ता नूर फातिमा ने शिव संगत स्थल के लिए किया भूमिपूजन

-पहले रुद्रेश्वर मंदिर का निर्माण करा समाज के सामने खींच दी लकीर वाराणसी, 21 फरवरी (हि.स.)। रोहनिया क्षेत्र के गणेशपुर कंदवा स्थित रूद्र विहार कॉलोनी में रविवार को सुखद नजारा दिखा। जाति धर्म सम्प्रदाय के नाम पर समाज में जहर उगलने वाले कट्टरपंथी ताकतों को आइना दिखाते हुए अधिवक्ता मुस्लिम परिवार की नूर फातिमा ने शिव संगत स्थल के लिए भूमिपूजन कर बड़ी लकीर खींच दी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन व शिलान्यास में भी अधिवक्ता ने महादेव में पूरी आस्था दिखाई। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेम शंकर पांडेय ने अधिवक्ता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी अनोखी मिसाल है। नूर फातिमा ने पहले रुद्रेश्वर मंदिर का निर्माण कराने में पूरा योगदान दिया। अब शिव संगत स्थल के निर्माण के लिए आगे आई है। बताते चले, वर्ष 2004 में इस मंदिर का निर्माण अधिवक्ता नूर फातिमा ने कराया था। मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर नूर फातिमा अपनेे दिन की शुरूआत करती है। नियमित नमाज भी अदा करती है। फैजाबाद (अयोध्या) जिले में जन्मीं नूर फातिमा के पति रेलवे में नौकरी करते थे। लखनउ से बनारस आने पर परिवार यहीं बस गया। पति के निधन के बाद अधिवक्ता नूर फातिमा वकालत करने के साथ अपने परिवार का परवरिश करती है। दो बेटियां हैं, दोनों अच्छे पदों पर है। नूर फातिमा अपने घर में भी महादेव और अल्लाह दोनों की इबादत करती है। मंदिर निर्माण में संत मुरारी बापू और संतों ने भी पूरा सहयोग किया था । मोहल्ले के लोग भी अधिवक्ता के प्रति आदरभाव दिखाते है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in