administrator-appointed-in-siswa-municipality
administrator-appointed-in-siswa-municipality

सिसवा नगरपालिका में प्रशासक नियुक्त

महराजगंज, 02 जून (हि.स.)। बुधवार को शासन द्वारा नगरपालिका सिसवा में प्रशासक नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति अग्रिम आदेश तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि सिसवा नगर पंचायत को उच्चीकृत करके नगर पालिका का दर्जा दिया गया है। अनूप कुमार पाठक व अन्य ने उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका 1822 सन 2020 तय किया गया था। जिसमें उच्च न्यायालय से नगर पंचायत अध्यक्ष के संबंध में अनुरोध किया गया था कि वर्तमान में जो अध्यक्ष कार्य कर रही हैं उनका चुनाव नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में हुआ था, अब यह नगरपालिका हो गई है। इस आधार पर इन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। इसी क्रम में उच्च न्यायालय द्वारा सिसवा बाजार नगर पालिका में शीघ्र चुनाव कराने के निर्देश दिए गए थे। शासन द्वारा अपने पत्र द्वारा नगर पालिका स्वामी प्रशासक की नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं। जिस क्रम में नगर पालिका सिसवा में प्रशासक की नियुक्ति अग्रिम आदेशों तक की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in