additional-buses-of-roadways-running-from-lucknow-to-delhi-at-every-hour-relief-to-passengers
additional-buses-of-roadways-running-from-lucknow-to-delhi-at-every-hour-relief-to-passengers

लखनऊ से दिल्ली के लिए हर घंटे पर चल रहीं रोडवेज की अतिरिक्त बसें, यात्रियों को राहत

लखनऊ, 30 मार्च (हि.स.)। होली बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ मंगलवार को आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डे पर उमड़ी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम प्रशासन (रोडवेज) ने लखनऊ से दिल्ली के लिए हर घंटे पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों को राहत मिली है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि लखनऊ से 08 बड़े और 12 छोटे रूटों पर अतिरिक्त बसें तीन अप्रैल तक चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अतिरिक्त बसों से सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली, आगरा, अयोध्या के लिए रवाना किए गए। होली बाद छोटे-छोटे रूटों पर यात्रियों की संख्या कम रही है। बुधवार से लोकल यात्री भी बस अड्डे पर पहुंचेंगे। इन यात्रियों के लिए लखनऊ के आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस अड्डे से संचालित अतिरिक्त बसें सहारा बनेंगी। दरअसल, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। ऐसे में आलमबाग से दिल्ली के लिए अतिरिक्त एसी बसें और कैसरबाग बस अड्डे से साधारण बसें हर घंटे पर चलाई जाने से यात्रियों को राहत मिली है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in