accused-of-burning-woman-alive-after-rape-father-son-custody
accused-of-burning-woman-alive-after-rape-father-son-custody

​महिला से दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने का आरोप, पिता-पुत्र हिरासत में

सीतापुर, 26 फरवरी (हि.स.)। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में एक महिला से दो लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है और महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक नैमिषारण्य द्वारा उन्हें यह जानकारी दी गई है कि यूपी डॉयल-112 से दो लोगों द्वारा महिला से दुष्कर्म करने और उसे जलाने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने झुलसी महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, मौके से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान 55 वर्षीय रामकृष्ण और उसके बेेटे संजय के रुप में हुई है। रामकृष्ण ठेलिया चलाता है। एसपी ने बताया कि जैसा कि जानकारी मिली है कि यह महिला गुरुवार को ससुराल से मायके जाने के लिए निकली थी। बस से वह मिश्रिख पहुंची। रास्ते में वह ठेलिया चालक रामकृष्ण के साथ उसके घर चली गई, जहां रामकृष्ण अपने बेटे और बहू के साथ रहता है। वहां पर यह महिला रात में कही चली गई। इस सूचना के बाद इस घटना के बारे में पता लगाने के लिए कई टीमें लगाई है। प्रथम दृष्टया उसके पति के द्वारा भी यह बताया गया कि उसकी पत्नी मिर्गी रोग से ग्रसित है। उसे दौरे भी आते हैं। आज से तीन साल पहले दौरे आने पर वह आग से झुलस गई थी, जिसका इलाज आज भी चल रहा है। महिला पूर्णरुप से स्वस्थ है। अन्य तथ्यों को लेकर टीम को लगाया गया है, वो स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in