abhyudaya-yojana-to-be-a-boon-for-competitive-students-cdo
abhyudaya-yojana-to-be-a-boon-for-competitive-students-cdo

प्रतियोगी छात्रों के लिए वरदान साबित होगी अभ्युदय योजना : सीडीओ

— मुख्य मार्ग पर अभ्युदय योजना का लगाया जाए बोर्ड कानपुर, 18 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रतिभावान व गरीब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के उद्देश्य से अभ्युदय योजना को लागू किया है। यह योजना प्रतियोगी छात्रों के लिए वरदान साबित होगी। योजना के तहत विशेषज्ञ शिक्षकों को मागदर्शन के लिए सुनिश्चित किया जा रहा है। यह बातें गुरुवार को सीडीओ डा. महेन्द्र कुमार ने कही। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डा. महेंद्र कुमार के द्वारा उपनिदेशक समाज कल्याण कार्यालय प्रथम तल, निकट गुरुदेव पैलेस पुलिस चौकी का निरीक्षण किया गया। कार्यालय में अभ्युदय योजना से संबंधित नियंत्रण कक्ष की स्थापना किया जाना है जिसके सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक समाज कल्याण महिमा मिश्रा को निर्देशित किया कि अभ्युदय योजना से संबंधित बोर्ड मुख्य मार्ग पर लगाया जाये तथा उस पर एक एरो भी बना हो, जिससे इच्छुक व्यक्ति कार्यालय से संपर्क स्थापित कर सकें। कुछ स्टाफ को भी बैठाने की व्यवस्था किए जाने के लिए निर्देश दिये जो आने वाले लोगों की समस्याओं का निराकरण और मार्गदर्शन कर सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास को आवश्यक सहयोग किए जाने के लिए निर्देश दिए गए। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in