a-grand-procession-took-place-at-the-inauguration-of-shrimad-durga-bhagwat-and-navagraha-worship-in-kali-temple
a-grand-procession-took-place-at-the-inauguration-of-shrimad-durga-bhagwat-and-navagraha-worship-in-kali-temple

काली मंदिर में श्रीमद् दुर्गा भागवत एवं नवग्रह पूजन के शुभारम्भ में निकली भव्य शोभा यात्रा

- मां काली का रुप रहा आकर्षण का केन्द्र,जगह-जगह हुआ स्वागत झांसी, 10 फरवरी (हि.स.)। प्राचीन महाकाली सिद्ध पीठ कालियन के मंदिर में श्रीमद् दुर्गा भागवत एवं नवग्रह पूजन के शुभारम्भ में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। बुधवार को निकाली गई भव्य शोभायात्रा में मां काली का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर से निकाली गई मां की विशाल शोभा यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया। लक्ष्मी गेट बाहर स्थित महाकाली सिद्ध पीठ पर गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष में श्रीमद् दुर्गा भागवत एवं नवग्रह पूजन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की विशाल शोभायात्रा से बुधवार को हुआ। यात्रा में मां काली का स्वरूप,शिव परिवार, मां दुर्गा, सरस्वती के स्वरूप बग्गी पर सवार चल रहे थे। महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर साथ में भजन कीर्तन करती हुई चल रही थी। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर बड़े बाजार, सुभाष गंज, रानी महल, सिंधी तिराहा, कोतवाली, पंचकुइयां मंदिर,सर्राफा बाजार व बड़ा बाजार होती हुई पुनः मंदिर में समाप्त हो गयी। यात्रा में डीजे और ढोल की थाप पर भक्त खूब झूमे वहीं युवा भक्त थिरकते हुए चल रहे थे। मंदिर के महंत पं. गोपाल द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को मंदिर परिसर में नवग्रह पूजन किया जाएगा। शुक्रवार को श्रीमद् दुर्गा भागवत कथा प्रारंभ हो जाएगी। शोभायात्रा में कथा व्यास तेजस्व शर्मा,पंडित गोपाल त्रिवेदी, विजय कुमार त्रिवेदी, अनामिका, मंजू शर्मा,विधायक राजीव पारीछा, पीयूष रावत, रवीश त्रिपाठी, अमित रावत आदि हजारों भक्त शामिल रहे। कभी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मंदिर में टेका था माथा प्राचीन कालियन के मंदिर की अपनी प्रतिष्ठा है। यहां देश के बडे़-बड़े महापुरुष समय समय पर मां के चरणों में माथा टेकने आते रहे। कभी यहां तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी अपने सलाहकारों के सुझाव पर मां के दरबार में अर्जी लगाने आई थी। और यहीं से कांग्रेस का चुनाव चिन्ह मां के आर्शीवाद के रुप में बदलकर हाथ का पंजा किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in