66-ducks-were-killed-by-expert-team-and-buried
66-ducks-were-killed-by-expert-team-and-buried

66 बतखों को विशेषज्ञ दल ने मारकर कराया दफन

उन्नाव, 22 जनवरी (हि.स.)। जिले में बर्ड फ्लू की दस्तक होने के बाद पशुपालन विभाग ने हड्हा गांव स्तिथि तालाब में मौजूद बतखों को अर्द्ध मूर्क्षित करने के बाद 66 बतखों व 55 मुर्गी मुर्गा को पशु चिकित्सक दल ने बर्ड फ्लू गाइड लाइन के अनुसार विसंक्रमित करते हुए दफन करवा दिया। बताते चले कि, जनपद में बर्ड फ्लू का आगाज हो चुका है। पशुपालन विभाग ने पूरे लाव लस्कर के साथ सदर तहसील के हड्हा गांव को एक किलोमीटर की परिधि में सील कर दिया है। प्रभावित पक्षियों को मारने का काम पशुपालन विभाग ने शुक्रवार को किया गया। गांव में पुलिस फोर्स लगा दिया, वही पशु डॉक्टर पूरे मामले पर नज़र लगाये हुए है। हड्डा ग्राम पंचायत गत दिनों 3 बतखों की रहस्यमय परिस्तिथियों में मौत हो गयी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पशुपालन विभाग ने मृत पायी गयी बतखों का पोस्टमार्टम किया था तथा मांस को जांच के लिए विधि प्रयोगशाला भेजा था। जांच में मृत बतखे बर्ड फ्लू पॉजिटिव पायी गयी। जैसे ही यह खबर जिला प्रसाशन को लगी। प्रसाशन आधी-अधूरी तैयारियों के साथ हड्हा गांव को एक किलोमीटर की परिधि में सील कर दिया गया है। गांव में बतखों को नष्ट करने के लिए तैयारी कर रहा है। तब तक पता नहीं और पक्षी चपेट में ना आ जाए। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. पी. के. सिंह ने बताया कि प्रभावित बतखों को मारने का काम किया गया है। उधर पक्षियों के आवागमन को लेकर तैयारी की जा रही है, ताकि पक्षियों के मूवमेंट को रोका जा सके। पूरे गांव के चारो तरफ पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अरुण कुमार दीक्षित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in