6-percent-of-gdp-should-be-spent-on-education-right-to-education-till-12th
6-percent-of-gdp-should-be-spent-on-education-right-to-education-till-12th

जीडीपी का 6 प्रतिशत शिक्षा पर हो खर्च,12वीं तक हो शिक्षा का अधिकार

- राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं ने रखी समस्याएं झांसी,24 जनवरी (हि.स.)। जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 6 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च किया जाए। शिक्षा के अधिकार कानून का दायरा बढ़ाकर 12 बी तक किया जाए। स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मानकों का समुचित प्रबन्धन करते हुए सरकार प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को खोले उक्त मागे किशोरियों-छात्राओं के द्वारा बुन्देलखण्ड शिक्षा का अधिकार फोरम, आरटीई फोरम व लक्ष्य सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय बालिका दिवस नेशनल गल्र्स चाइल्ड डे के अवसर पर कार्यक्रम में उदय लुहारी जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी..ने कही। नेशनल गल्र्स डे के अवसर पर श्रीमती उत्तरा यादव ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि स्कूल बन्द हुए 10 माह से अधिक समय हो गया हैं। हमारी पढाई पिछड रही हैं और हम पढ नही पा रहे हैं हालाकि आॅनलाइन पढाई तो हो रही है किन्तु हमारे पास मोबाइल नही है। सरकार शीध्र से शीध्र स्कूलो को समुचित प्रबन्धन के साथ खोले ताकि हम पढ सके और एक दूसरे से मिलकर सीख सकें। छात्रा नीलम यादव ने कहा कि हमारे पास पढने के लिये पैसे नही हैं। स्कूल हमारे घर से दूर हैं। ऐसे में हमारे घर के 5 किलोमीटर के दायरे में इन्टरमीडिएट तक स्कूल हो जिससें हमे पढ सके हमारें लिये शिक्षा सब कुछ हैं। हम पढना चाहते हैं किन्तु हमारे पास स्कूल नही है। छात्रा मधु कुशवाहा ने कहा कि हमारे पास पढने के लिये पैसे नही है। स्कूल तक आने जाने के लिये भी किराया आदि नही हैं। हम पढना चाहते है किन्तु कानून के अभाव में हमें शिक्षा का अधिकार नही मिल पा रहा हैं। यदि सरकार हमें नि:शुल्क व अनिवार्य इन्टरमीडिएट तक के लिये कानून को बनाये और शिक्षा का अधिकार कानून का दायरा बढाकर इन्टरमीडिएट तक करें। बैठक में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए लक्ष्य सेवा समिति झांसी के निर्देशक प्रहलाद सुरोठिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति में सकल घरेलू उत्पाद का 6 प्रतिशत खर्च किये जाने का प्रावधान किया गय हैं। इस पर जल्द से जल्द सरकार अमल करे ताकि शिक्षा की स्थिति में सुधार हो और सभी को शिक्षा मिले इसके लिये शिक्षा को अधिकार कानून को दायरा प्रारम्भिक शिक्षा से बढाकर इन्टरमीडिएट तक की शिक्षा नि:शुल्क व अनिवार्य किया जाना चाहिए। इस दौरान नितेंद्र सिंह उर्फ नीति राजा जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा झांसी, राम सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, सुनील राजपूत,रविंद्र सेन, देवेंद्र भार्गव ग्राम प्रधान राजापुर, सुनील यादव तथा गांव की स्वयं सहायता समूह की 70-80 महिलाएं व छात्राएं आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in