57-gold-medals-to-be-distributed-among-29-students-at-the-convocation-of-sampurnanand-sanskrit-university
57-gold-medals-to-be-distributed-among-29-students-at-the-convocation-of-sampurnanand-sanskrit-university

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 29 छात्रों के बीच वितरित होगा 57 स्वर्ण पदक

- पद्मश्री प्रो रामयत्न शुक्ल को दी जायेगी महामहोपाध्याय की उपाधि वाराणसी, 28 फरवरी (हि.स.)। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में कुल 57 स्वर्णपदक 29 विद्यार्थियों के बीच वितरित होगा। आचार्य कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाली कुमारी मीना को 10 स्वर्ण पदक, सुमित्रा नंदन चतुर्वेदी और आशुतोष मिश्र को पांच-पांच स्वर्ण पदक मिलेगा। खास बात यह है कि समारोह मंगलवार दो मार्च को पूर्वांह 11 बजे के बजाय अब 10 बजे से शुरू होगा। रविवार को परिसर स्थित योग साधना केन्द्र में ये जानकारी कुलपति प्रो राजाराम शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि कुल 17244 छात्र-छात्राओं के बीच उपाधि वितरित होगी। इसमें छात्रों की संख्या 82.76 और छात्राओं की संख्या 17.24 फीसद है। दीक्षांत महोत्सव ऐतिहासिक मुख्य भवन में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मालदीव के पूर्व राजदूत एवं विदेश मंत्रालय में अपर सचिव विकास साझेदारी प्रशासन अखिलेश मिश्र शामिल होंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में वर्ष 1989 से सर्वोच्च मानद उपाधि 'महामहोपाध्याय' देने की परम्परा स्थगित थी। पिछले वर्ष स्वामी गुरूशरणानंद को यह उपाधि देकर सम्मान देने की परम्परा फिर शुरू की गई है। इस बार पद्मश्री प्रो रामयत्न शुक्ल को महामहोपाध्याय की उपाधि दी जायेगी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह 16 संस्कारों में अति महत्वपूर्ण है। ब्रम्हचर्याश्रम से गृहस्थाश्रम में प्रवेश का मार्ग भी है। दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस वर्ष समारोह में विद्या वारिधि 11 छात्र और 05 छात्राओं को दिया जायेगा। एमडी/एमएस (आयुर्वेद) की उपाधि 15 विद्यार्थियों को दी जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in