28-passengers-injured-in-kannauj-road-accident-chief-minister-yogi-expressed-grief
28-passengers-injured-in-kannauj-road-accident-chief-minister-yogi-expressed-grief

कन्नौज सड़क हादसे में 28 यात्री घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

कन्नौज, 24 मई (हि.स.)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज जिले में तिर्वा कट के पास रविवार देर रात यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। हादसे में 28 यात्रियों घायल हुए है। घटना का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और घायलों को हर संभव इलाज मुहैया करने के निर्देश दिए हैं। एक प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर बंगाल से दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 50 सवारियां मौजूद थीं। बस के चालक पंकज का कहना है कि एक वाहन को बचाने में यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त करीब सभी यात्री सो रहे थे। 28 यात्री घायल हुए है, जिनमें छह की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामूली चोटिल यात्रियों को प्राथमिकी इलाज देकर उन्हें उनके स्थान के लिए दूसरे वाहन से भिजवाया। जबकि घायल अन्य यात्रियों की जिला प्रशासन की देखरेख में इलाज हो रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in