24 मेधावी छात्र-छात्राओं को सांसद आर के सिंह पटेल ने किया सम्मानित
24 मेधावी छात्र-छात्राओं को सांसद आर के सिंह पटेल ने किया सम्मानित

24 मेधावी छात्र-छात्राओं को सांसद आर के सिंह पटेल ने किया सम्मानित

चित्रकूट,09 सितम्बर (हि.स.)। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सांसद आरके सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य व सीडीओ अमित आसेरी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। बुधवार को सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि मेधावियों के मान-सम्मान और प्रोत्साहन के समारोह में सभी मेधावी ऊंचा लक्ष्य बनाकर आगे बढें। माता-पिता का सपना साकार करें। इनमें जो डीएम-एसपी बनेंगे, उन्हें फिर से सम्मानित करेंगे। सांसद ने वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय ने गिरते स्तर पर चिन्ता जताई। शिक्षा गुणवत्ता सुधारने को कहा। यूपी बोर्ड परीक्षा में सबसे ज्यादा छात्र वित्तविहीन स्कूलों के हैं। प्रधानाचार्य व शिक्षक आत्मालोकन करें। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभव शेयर कर आगे बढने का मंत्र दिया। मेहनत से पढाई करके मेरिट में पहुंचे हैं। आगे का लक्ष्य पाने को मेहनत करते रहें। जिन्दगी में चुनौतियां कभी कम नहीं होती। वे सिर्फ एक प्रेरणा से आईएएस बने हैं। हर पडाव में मेहनत कर सफलता हासिल कर गौरव बढायें। डीआईओएस बलिराज राम ने कहा कि शासन की मंशानुरुप हर साल बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मान कर उन्हें आगे बढने को प्रेरित किया जाता है। सम्मानित छात्र-छात्राओं में रवि कुशवाहा, नीतेश शुक्ला, स्मिता सिंह, सुमित कुमार, शालिनी, कौशल सिंह, आंचल सिंह, रजनीश कुमार, अजय कुमार, अजीत रिछारिया, रफीक मोहम्मद, कंचन सिंह, निहारिका मिश्रा, प्रतिभा देवी के अलावा सीबीएससी बोर्ड की अर्पिता गुप्ता, श्रुतिकीर्ति देवी, अंशुमान सिंह, आयुष कुमार, प्रियांशी गुप्ता, अजय कुमार, आनन्द कुमार, अमन सोनकर, स्नेहा श्रीवास्तव, संध्या देवी शामिल रहीं।इसके अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक शंकर यादव को भी सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार /रतन/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in