2022 में अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने का संकल्प लेकर काम करें कार्यकर्ता-वीरेन्द्र तिवारी
2022 में अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने का संकल्प लेकर काम करें कार्यकर्ता-वीरेन्द्र तिवारी

2022 में अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने का संकल्प लेकर काम करें कार्यकर्ता-वीरेन्द्र तिवारी

जनसंघ से लेकर आज तक अकबरपुर में नहीं खिल सका है कमल अम्बेडकरनगर, 19 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनसंघ से लेकर भाजपा तक कभी न जीती न जाने वाली जनपद की अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र-281 से भी भाजपा का कमल खिले इसी संकल्प से हम सभी मिलकर कार्य करना है। मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प से समाज के सभी वर्गों तक सरकार की लाभकारी योजनाओं को पहुँचाने का कार्य किया गया है। जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां है, जिन्होंने सिर्फ अपने पेट भरे लेकिन जनता को कुछ नहीं दिया। सपा, बसपा सरकारों में जाति धर्म देखकर नौकरी दी गई। उक्त बातें आज यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन एवं उप्र भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने जनपद में अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र-281 के प्रभारी के रूप में शनिवार को भाजपा कुर्की मण्डल की कुर्की बाजार में एवं अकबरपुर नगर मण्डल की अकबरपुर में हुई संगठनात्मक बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा शासन में प्रदेश में गुंडागर्दी और लोगों में असुरक्षा का माहौल था जबकि भाजपा की सरकार में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से मुक्त करने का काम प्रदेश की योगी सरकार ने किया है। श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया नया कृषि कानून किसानों के हित में है। नये कानून में जहां एक तरफ देश के अन्नदाताओं की समृद्धि के नये रास्ते खोल रहा है। वहीं किसानों को अपनी आय को दोगुना करने के लिए अवसर भी प्रदान कर रहा है। साथ ही दशकों से किसानों को बिचैलियों, मण्डियों व दलालों की गिरफ्त में रखने वाली कांग्रेस, सपा, बसपा, वामदल, तृणमूल कांग्रेस की किसान विरोधी सोच और नीति को अंत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले छह वर्षों में केन्द्र सरकार ने किसानों को सर्वोपरि रखते हुए कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए अभूतपूर्व कार्य किये हैं। श्री तिवारी ने कहा कि आज कांग्रेस, वामदल, सपा, बसपा सहित अन्य विपक्षी दल नए कानूनों को लेकर किसानों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकनें में लगे हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वामदल, सपा-बसपा जैसे दलों ने सत्ता में रहते हुए कभी भी अन्नदाता किसानों की सुध नहीं ली लेकिन आज जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान के हितों में फैसले लिए जा रहे हैं तो अपने वोट बैंक की राजनीति के चलते किसान हित में लिए गए फैसलों को भी गलत साबित करने के लिए झूठ व भ्रम का सहारा लेकर देश व प्रदेश का माहौल खराब करने में लगे हुए है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कार्य करते हुए किसान हित में फैसले ले रही है तो कांग्रेस, वामदल, सपा, बसपा जैसे दल किसानों को बरगलाने में जुटे हैं परन्तु देश का किसान इन दलों के भ्रम व बहकावें में आने वाला नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in