184 मंदिरों में रामधुन का उद्वघोष और 17 प्रमुख चौराहों पर होगा दीपदान - अंचल
184 मंदिरों में रामधुन का उद्वघोष और 17 प्रमुख चौराहों पर होगा दीपदान - अंचल

184 मंदिरों में रामधुन का उद्वघोष और 17 प्रमुख चौराहों पर होगा दीपदान - अंचल

झांसी, 04 अगस्त (हि.स.)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन व शिलान्यास के अवसर पर बुधवार को जनपद के विभिन्न 184 मंदिरों में रामधुन का उद्वघोष किया जायेगा। साथ ही 17 प्रमुख चौराहों पर दीपदान किया जायेगा। यह सभी कार्यक्रम सोशल डिस्टेंस के साथ सम्पन्न होगा। राष्ट्रभक्त संस्था के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने कहा कि 5 अगस्त का दिन पूरे भारतवासियों के लिए बहुत ही हर्ष का दिन होगा। 5 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन व शिलान्यास किया जायेगा। इसी श्रृंखला में महानगर के धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। अंचल अडजरिया ने बताया कि पूरे जिले में 184 मंदिरों पर शंख, झालर, नाद आतिशबाजी व भजन संध्या, अखण्ड रामायण पाठ, सुन्दरकाण्ड के पाठ, हनुमान चालीसा व डीजे पर रामधुन का उद्वघोष होगा। साथ ही नगर के 17 प्रमुख चौराहों, इलाईट चौराहा, बीकेड, चित्रा, रसबहार, मिनर्वा, सिंधी चौराहा, खण्डेराव गेट, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, मऊरानीपुर चुंगी, मेडीकल बाईपास, ग्वालियर रोड स्थित गणेश चौराहा पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सम्पन्न होगा। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in