167-long-river-bridges-being-built-at-a-cost-of-4694-crores-in-up
167-long-river-bridges-being-built-at-a-cost-of-4694-crores-in-up

उप्र में 4694 करोड़ की लागत से बन रहे 167 दीर्घ नदी सेतु

लखनऊ, 09 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में उप्र राज्य सेतु निगम द्वारा 4694 करोड़ रुपये की लागत से 167 दीर्घ नदी सेतुओं का निर्माण कराया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में जहां सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, वहीं सेतु निगम द्वारा नदी सेतुओं को बनाकर सड़कों को लिंक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेतुओं के निर्माण से लोगों को अपने गंतव्य स्थलों तक पहुंचने में आसानी हो रही है और कई किलोमीटर की दूरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। राज्य सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक अरविन्द कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सेतुओं की महत्ता को मद्देनजर रखते हुए उप मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश के अंदर पाण्टून पुलों का भी निर्माण कराया जा रहा है। श्री श्रीवास्तव के अनुसार पिछले चार सालों में 2732 करोड़ रुपये की लागत के 170 दीर्घ नदी सेतुओं की स्वीकृति प्रदान की गयी और 2255 करोड़ रुपये की लागत से 130 दीर्घ नदी सेतुओं का कार्य पूर्ण कराया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/पीएन द्विवेदी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in