15-lakh-devotees-took-holy-dip-on-basant-panchami
15-lakh-devotees-took-holy-dip-on-basant-panchami

बसन्त पंचमी पर 15 लाख श्रद्धालुओं ने लगायी पुण्य की डुबकी

प्रयागराज, 16 फरवरी (हि.स.)। माघ मेला के चौथे स्नान पर्व वसंत पंचमी पर स्नान जारी है। जिला प्रशासन की सूचनानुसार सायं सात बजे तक लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं ने संगम सहित अन्य घाटों पर पुण्य की डुबकी लगायी। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु भोर से स्नान, दान किया। मंगलवार को सूर्योदय के बाद से संगम के अलावा अन्य गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ बढ़ती गई। वहीं दूसरी ओर मां सरस्वती की आराधना भी भक्त कर रहे हैं। गंगा के रामघाट, दशाश्वमेध घाट, दारागंज, गंगोली शिवालय, ओल्ड जीटी, फाफामऊ के अलावा अरैल घाट पर स्नार्थियों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालु स्नान के बाद तीर्थ-पुरोहितों के निर्देशानुसार दान-पुण्य करके मनोवांछित फल की प्राप्ति की कामना किये। मान्यता है कि वसंत पंचमी पर्व पर ग्रह-नक्षत्रों की अद्भुत जुगलबंदी से स्नान पर्व का महत्व कई गुना बढ़ गया है। संगम में स्नान करके दान करने से भक्तों को दैहिक, दैविक व भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। माघ मेला के चौथे स्नान पर्व के लिए मेला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली थी। इस पर्व के लिए भी मौनी अमावस्या की तरह ही आठ हजार फीट का स्नान घाट तैयार किया गया है। संगम और गंगा के दोनों तरफ बने घाटों पर सुबह से स्नान शुरू हुआ। स्नान के लिए रात से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in