उत्तर प्रदेश में सैकड़ों जगहों पर समाजवादी पार्टी ने लगाई चौपाल
उत्तर प्रदेश में सैकड़ों जगहों पर समाजवादी पार्टी ने लगाई चौपाल

उत्तर प्रदेश में सैकड़ों जगहों पर समाजवादी पार्टी ने लगाई चौपाल

लखनऊ, 26 दिसम्बर (हि. स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर शुक्रवार की देर रात तक समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सैकड़ों जगहों पर चौपाल लगायी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों और नेताओं ने किसान चौपाल लगाते हुए न्यूनतम मूल्य में भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं पर अपनी बातों को रखा। रायबरेली, उन्नाव, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ, प्रतापगढ़, मेरठ, बागपत और लखनऊ में बड़ी संख्या में किसानों ने किसान चौपाल में भाग लिया। लखनऊ के गोसाईगंज में किसान चौपाल लगाने गए समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की किसानों को सहायता देने की बात कहीं ना कहीं झूठी साबित हो रही है। वास्तव में धान की खरीद में धांधली और कमीशनखोरी हो रही है। हर जिले का किसान अपनी जुबानी ये धांधली, कमीशन की बात बता रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किया है। देश के भीतर हो रहे किसान आंदोलन में समाजवादी कार्यकर्ता किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहें हैं। किसान चौपाल के सफल कार्यक्रम पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सामाजिक चिंतक व पत्रकार मधुकर ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं के हौसले सदैव की बुलंद रहते हैं। हम अपने नेताजी मुलायम सिंह यादव के मार्ग पर चलते हुए किसानों के लिए हर बार आवाज उठाने का कार्य करते रहेंगे। देश का अन्नदाता सड़क पर है और सरकार उसकी सुधि नहीं ले रही है, इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in