पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर राज्यपाल द्वारा शोक प्रकट
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर राज्यपाल द्वारा शोक प्रकट

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर राज्यपाल द्वारा शोक प्रकट

गंगटोक, 31 अगस्त (हि. स.)। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रणब मुखर्जी का आज 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह 10 अगस्त से नई दिल्ली स्थित सेना अस्पताल में उपचाराधिन थे। राजभवन द्वारा आज जारी एक संदेश में राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा है कि भारत के 13वें राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से राष्ट्र को बहुत क्षति हुई है। हमने भारत के एक महान और बेहतरीन बेटे को खो दिया है, जिन्होंने एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए काम किया। वह भारत के पसंदीदा राष्ट्रपतियों में से एक थे। उन्होंने कहा है कि दिवंगत प्रणब मुखर्जी को भारतीय इतिहास, कूटनीति, सार्वजनिक नीति के उनके गहन ज्ञान के लिए पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। उन्होंने लगन और समर्पण के साथ देश की सेवा की। राज्यपाल ने स्वर्गीय मुखर्जी को एक अद्वितीय गुरु के रूप में वर्णित किया, जिनका दरवाजा हमेशा सभी के लिए खुला था। स्व. मुखर्जी एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने कई दिमागों को प्रज्वलित किया और सभी के लिए एक मार्गदर्शक थे। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को हमेशा सराहा जाएगा। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in