voting-for-municipal-bodies-in-sikkim-continues-kovid-protocol-on-buthas-is-being-followed
voting-for-municipal-bodies-in-sikkim-continues-kovid-protocol-on-buthas-is-being-followed

सिक्किम में नगर निकायों के लिये मतदान जारी, बुथों पर कोविड प्रोटोकॉल का हो रहा पालन

गंगटोक, 31 मार्च (हि.स.)। सिक्किम के सभी चार जिलों में आज सुबह आठ बजे से नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। चार जिलों में कुल सात नगर निकायों के लिए आज मतदान हो रहा है। इन सात नगर निकायों में कुल 54 मतदान केंद्र हैं। राज्य सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे तक पूर्वी जिले के गंगटोक नगर निगम में कुल 25.29 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि सिंगताम नगर पंचायत में 31.98 प्रतिशत और रंगपो नगर पंचायत में 30.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ दिखाई दी। मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों में कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासनों ने भी सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की है और सुरक्षा उपायों के लिए पहल की है। दूसरी ओर, आज राजधानी गंगटोक सहित राज्य के सभी प्रमुख बाजार पूरी तरह से बंद हैं। सिक्किम सरकार ने भी सभी नगरपालिका क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए सवैतनिक छुट्टी की घोषणा की है। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in