two-sikkim-climbers-manita-pradhan-and-shanti-rai-selected-for-mount-everest-ascension
two-sikkim-climbers-manita-pradhan-and-shanti-rai-selected-for-mount-everest-ascension

सिक्किम की दो पर्वतारोही मनिता प्रधान और शांति राई माउंट एवरेस्ट आरोहण के लिए चयनित

गंगटोक, 16 मार्च (हि.स.)। माउंट एवरेस्ट आरोहण के लिए सिक्किम की दो महिला पर्वतारोही मनिता प्रधान और शांति राई को चुना गया है। पर्वतारोही मनिता प्रधान को माउंट एवरेस्ट आरोहण के लिए चुना गया है, जबकि पार्वतारोही शांति राई को माउंट एवरेस्ट के पास स्थित एक बेसकैंप के हिम शिखर नुप्से के लिए चुना गया है। आज दो पर्वतारोहियों को राज्य के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री बीएस पंत ने राजधानी गंगटोक में फ्लैग आफ करके आरोहण के लिए रवाना किया। पर्वतारोही मनिता प्रधान पहली बार एवरेस्ट आरोहण करने जा रही है। विश्व के कई चोटियों का सफल आरोहण कर चुकी शांति राई नुप्से हिम शिखर आरोहण करेंगी। नुप्से को दुनिया का सबसे खतरनाक हिम शिखर माना जाता है। पर्वतारोही शांति राई ने कहा कि पर्वतारोहण अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। मैं खुद को जीत्ने की कोशिश कर रही हूं। इसलिए मैंने आरोहण के लिए नुप्से को चुना है। पर्वतारोही मनिता प्रधान ने कहा कि माउंट एवरेस्ट चढ़ने के लिए चयन प्रक्रिया 2019 से चल रही थी। देश के 12 पर्वतारोहियों को इस चढ़ाई के लिए चुना गया है। इसमें सिक्किम से मैं और शांति राई शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in