two-killed-three-injured-in-vehicle-accident
two-killed-three-injured-in-vehicle-accident

वाहन दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल

गंगटोक, 11 फरवरी (हि.स.)। राजधानी गंगटोक के ताशी व्यू पॉइंट के पास बुलबुले में आज सुबह करीब 3 बजे हुए एक वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवक और एक युवती शामिल हैं। इस घटना में अन्य तीन लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय युवक मेवांग ग्याछो और 20 वर्षीय युवती एम. ग्रेस लेप्चा के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में क्रिस प्रधान, शाश्वत मिमामी और सिद्धार्थ बस्नेत शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि हुंडई आई 10 कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हो गए। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in