सिक्किम नगर निकाय चुनाव : मंगन नगर पंचायत की मतगणना संपन्न

sikkim-municipal-body-election-mangan-nagar-panchayat-counting-done
sikkim-municipal-body-election-mangan-nagar-panchayat-counting-done

मंगन, 03 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर सिक्किम के मंगन नगर पंचायत चुनाव 2021 के लिए मतों की गिनती शनिवार जिला भवन के सम्मेलन हॉल में आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी तेनजिंग टी. काल्योन, चुनाव पर्यवेक्षक डीबी राउत और अन्य चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में मतों की गिनती की गई। मंगन नगर पंचायत के पांच में से चार वार्डों के लिए 31 मार्च को मतदान हुआ था। पंटोक वार्ड की उम्मीदवार श्रीमती नोरकित लेप्चा निर्विरोध चुनी गई हैं। वहीं, मंगन नगर पंचायत के अपर मंगन बाजार वार्ड से उगेन पाल्जोर काजी विजयी हुए हैं। उन्हें 188 वोट मिले हैं। इसी तरह पावर कॉलोनी वार्ड से श्रीमती प्रेमकित लेप्चा विजयी हुई हैं। उन्हें 91 वोट मिले हैं। रिनजिंग नामग्याल मार्ग वार्ड से हांगु लाचेनपा विजयी हुए हैं। उन्हें 168 वोट मिले। जबकि, लोअर मंगन बाजार से सुश्री छिरिंग डोमा विजयी हुए हैं। उन्हें 215 मत मिले हैं। सभी विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारी काल्योन ने चुनाव प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए चुनाव के लिए तैनात सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in