sikkim-all-shops-closed-on-saturday-and-sunday-except-essential-services
sikkim-all-shops-closed-on-saturday-and-sunday-except-essential-services

सिक्किम: आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें शनिवार और रविवार को बंद

गंगटोक, 12 अप्रैल (हि.स.)। सिक्किम सरकार ने दवा की दुकानों, राशन की दुकानों और साग-सब्जी की दुकानों के अलावा शनिवार और रविवार को राज्य के सभी बाजारों में सभी दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। यह आदेश आगामी 30 अप्रैल तक के लिए है। राज्य गृह विभाग द्वारा सोमवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। कहा गया है कि इस दौरान सामान्य साप्ताहिक अवकाश के दिन (मंगलबार, गुरुवार और शनिवार) स्थगित कर दिए गए हैं। देश और राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों को ध्यान में रखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, सभी सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक समारोहों में 50 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो पाएंगे। ये नियम आगामी 17 अप्रैल से लागू होंगे। इस तरह के समारोह में मास्क लगाना, शारीरिक दूरी बनाए रखना, सैनिटाइजर का उपयोग करना आदि कोविड उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित करने होंगे। इसी तरह के समारोह के लिए संबंधित जिलापाल से अनुमति लेना भी आवश्यक है। राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा रंगपो और मल्ली चेकपोस्ट में रैपिड एंटीजन टेस्ट सुविधा सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। यहां पर्यटक अपने कोविड की जाँच के बाद सिक्किम में प्रवेश कर सकते हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग एक अलग मानक संचालन प्रक्रिया जारी करेगा। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in