22 नए कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती, संक्रमितों की संख्या हुई 305
22 नए कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती, संक्रमितों की संख्या हुई 305

22 नए कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती, संक्रमितों की संख्या हुई 305

गंगटोक, 20 जुलाई (हि. स.)। सिक्किम में कोरोना संक्रमणों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कल 22 नए कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 305 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के कुल 213 सक्रिय मामले हैं। वहीं, अब तक 92 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कल दो लोग ठीक होकर घर लौटे थे। राज्य स्वास्थ्य विभाग की सचिव डॉ. पेम्पा टी. भूटिया ने आज हेल्थ बुलेटिन में बताया कि राज्य में अब तक 16906 लोगों की जांच की जा चुकी है। राजधानी गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल में 206 और पश्चिम जिले के गेजिंग स्थित आयुष अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सात लोगों का इलाज चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in