हाथरस पीड़िता के चरित्र पर अंगुली उठाना बंद करे भाजपा- महिला कांग्रेस
हाथरस पीड़िता के चरित्र पर अंगुली उठाना बंद करे भाजपा- महिला कांग्रेस

हाथरस पीड़िता के चरित्र पर अंगुली उठाना बंद करे भाजपा- महिला कांग्रेस

अजमेर, 16 अक्टूबर(हि.स.)। हाथरस पीड़िता की मृत्यु होने के बाद भी राजनीतिक रूप से भाजपा द्वारा उसके चरित्र पर अंगुली उठाए जाने के विरोध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुष्मिता देव व प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस ने पूरे राजस्थान में योगी सरकार को पोस्टकार्ड लिख कर विरोध दर्ज कराया है। अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस की निर्वतमान अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि हाथरस पीड़िता के साथ जो बर्बरता हुई उसके उत्पीड़न और मौत के बाद भी उसके चरित्र पर बीजेपी के मंत्रियों के द्वारा उंगलियां उठाई जा रही हैं इसका महिला कांग्रेस विरोध करती है। उसके विरोध में शुक्रवार को अजमेर के मुख्य डाक विभाग कार्यालय पहुंचकर पोस्टकार्ड डाल कर अपना विरोध दर्ज करवाया गया है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्ट कार्ड भेजे गए हैं। महिला कांग्रेस की निर्वतमान जिला अध्यक्ष सबा खान ने केंद्र व यूपी सरकार से महिलाओं पर अत्याचार बंद किए जाने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in