हर हाल में जनता व कार्यकर्ताओं के साथ रहूंगा : पायलट
हर हाल में जनता व कार्यकर्ताओं के साथ रहूंगा : पायलट

हर हाल में जनता व कार्यकर्ताओं के साथ रहूंगा : पायलट

जयपुर, 07 नवम्बर (हि.स.)। पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि एआईसीसी की कमेटी ने जो भी कदम उठाए हैं, वो जल्द ही सबके सामने आ जाएंगे, लेकिन फिलहाल हम सभी को आगामी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना है और हम सब इसी काम में जुटे हुए हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पायलट शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने पंचायती राज चुनाव में प्रचार के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे हमेशा प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहे हैं और आगे भी हमेशा उपलब्ध रहेंगे, किसी को इसमें आशंका नहीं होनी चाहिए। वे हर कीमत पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ रहेंगे। इस बार नगर निगम चुनाव में सचिन पायलट की मौजूदगी राजस्थान में नहीं रही है। राजस्थान में बीते 7 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी चुनाव में सचिन पायलट सक्रिय नहीं दिखे। प्रदेश में राजनीतिक तौर पर उनकी भागीदारी नहीं रही है। स्टार प्रचारक होने के चलते वो बिहार और मध्य प्रदेश के चुनाव में व्यस्त रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in