स्थापना दिवस पर ध्वज फहरा किसानों के लिए तिरंगा यात्रा निकालेगी कांग्रेस
स्थापना दिवस पर ध्वज फहरा किसानों के लिए तिरंगा यात्रा निकालेगी कांग्रेस

स्थापना दिवस पर ध्वज फहरा किसानों के लिए तिरंगा यात्रा निकालेगी कांग्रेस

जयपुर, 27 दिसम्बर (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 28 दिसम्बर को 136वें कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर ध्वज फहराया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सोमवार प्रात: 11 बजे पार्टी का ध्वज फहराएंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक तक किसान विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त जिला, ब्लॉक एवं नगर मुख्यालय पर कांग्रेसजनों द्वारा तिरंगा यात्रा, फ्लैग मार्च, संगोष्ठी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेशभर के कांग्रेसजनों द्वारा सेल्फी विद् फ्लैग के माध्यम से सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी कांग्रेसजन पार्टी ध्वज के साथ अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालेंगे। प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा 28 दिसम्बर से प्रदेशभर में किसान संघर्ष यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों को केन्द्र सरकार के तीन काले कानूनों की हकीकत के बारे में बताया जाएगा। किसान संघर्ष यात्रा को प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सोमवार प्रात: 11.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हीरालाल शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in