सौ खेलों के लिए इंडिया केंद्र खोलेगी भारत सरकार, बीकानेर में 14 खेलों में चयनित खेल होंगे शुरु
सौ खेलों के लिए इंडिया केंद्र खोलेगी भारत सरकार, बीकानेर में 14 खेलों में चयनित खेल होंगे शुरु

सौ खेलों के लिए इंडिया केंद्र खोलेगी भारत सरकार, बीकानेर में 14 खेलों में चयनित खेल होंगे शुरु

बीकानेर, 16 नवम्बर (हि.स.)। भारत सरकार का खेल मंत्रालय देशभर में जिला स्तर पर 1000 खेल, खेलो इंडिया के नाम से प्रारंभ कर रही हैं। प्रथम चरण में देशभर में 100 खेलों के लिए इंडिया केंद्र खोले जाएंगे जिसमें ओलंपिक फुटबॉल एवं पारंपरिक खेलों में खिलाडिय़ों को और अधिक तराशने और अधिक उत्कृष्ट बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया कर रहे है इसमें बीकानेर में 14 खेलों में से चयनित खेल शुरू किए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी कपिल ने सोमवार को बताया कि इन खेलों में तीरंदाजी, एथलेटिक, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, तलवारबाजी, हॉकी, जूडो, नौकायान, निशानेबाजी, कुश्ती, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस सहित तैराकी के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा ताकि यहां से प्रशिक्षित खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में अपना स्थान बनाकर बीकानेर सहित प्रदेश का नाम रोशन करें। खेल अधिकारी मिर्धा ने बताया कि 14 खेलों के लिए जिन खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा उनकी अनुशंसा जिला कलेक्टर से करवाने के बाद खेल मंत्रालय भारत सरकार को नाम प्रेषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीकानेर में जितने भी खेलों के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे प्रत्येक खेल जो कि भारत सरकार द्वारा चयनित होने के पश्चात 5 लाख की राशि प्रारंभिक अनुदान के रूप में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन करने के अलावा अन्य जानकारी खेल मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट पर देख सकते हैं। -हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in