सोम पुष्य नक्षत्र पर शहर के गणेश मंदिरों में दुग्धाभिषेक सहित कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन
सोम पुष्य नक्षत्र पर शहर के गणेश मंदिरों में दुग्धाभिषेक सहित कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

सोम पुष्य नक्षत्र पर शहर के गणेश मंदिरों में दुग्धाभिषेक सहित कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

जयपुर,14 सितम्बर (हि.स.)। सोम पुष्य नक्षत्र पर सोमवार को शहर के गणेश मंदिरों में दुग्धाभिषेक सहित कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह प्रथम पूज्य गणपति का पंचामृत अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाकर गणपति को मोदक अर्पित किए गए। लॉकडाउन बाद पहली बार भक्त पुष्य नक्षत्र पर परकोटे वाले गणेश मंदिर व श्वेत सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति का दुग्धाभिषेक किया। जबकि मोती डूंगरी गणेशजी, नहर के गणेश जी व गढ़ गणेश में दर्शनार्थियों के लिए अभी पट नहीं खुलने के कारण भक्तों को प्रवेश नहीं दिया गया। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दूध, बूरा, शहद, केवड़ा जल, इत्र इत्यादि से अभिषेक कर गंगा जल से स्नान करवाया गया। इसके बाद नवीन पोशाक धारण करवा कर गणेशजी को मोदकों का भोग अर्पित किया गया। ब्रह्मपुरी स्थित नहर के गणेश मंदिर में गणपति का अभिषेक कर मोदक का भोग लगाया गया। सूरजपोल बाजार स्थित श्वेत सिद्धि विनायक मंदिर में मंदिर में सुबह मंत्रोच्चार के बीच दुग्धाभिषेक किया गया। चांदपोल स्थित परकोटे वाले गणेश मंदिर मे लॉकडाउन लगने के करीब छह महीने बाद पहली बार दुग्धाभिषेक किया। सुबह 8 बजे मंत्रोच्चार के साथ प्रथम पूज्य के विधिवत अभिषेक के बाद विभिन्न आयोजन हुए। गणपति को दूध, दही, घी, शहद, बूरा, गुलाब जल और अनेक द्रव्यों से महास्नान कराया गया। इसके बाद गणपति को नवीन पोशाक धारण करा फूल बंगला झांकी सजाई गई। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण मे गणपति स्त्रोत अष्टोत्तरशतनाम के पाठ किये गए एवं भक्तो को हल्दी की गाठ वितरित की गई। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in