सादगी से मनाया जाएगा पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्मदिन
सादगी से मनाया जाएगा पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्मदिन

सादगी से मनाया जाएगा पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्मदिन

जोधपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। कोरोना के कारण इस बाद बारावफात का जुलूस भी नहीं निकलेगा। अन्य पर्व व त्यौहारों की तरफ इस पर्व पर कोरोना का साया रहेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए 30 अक्टूबर को जुलूस स्थगित कर दिया गया है। पहली बार न जुलूस निकलेगा और न ही सम्मान समारोह होगा। पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्मदिन सादगी से मनाया जाएगा। शहर में 42 साल पहले 1978 को ईद मिलादुन्नबी जलसा निकालने की शुरुआत हुई। तब पहली बार 59 लोग शामिल हुए। बाद में वर्ष 1999 में उस्ताद हाजी हमीम बक्श ने इस जुलूस को निकाला तो उस समय 15 हजार लोग शरीक हुए। पिछले कुछ वर्षों में जुलूस-ए-मोहम्मदी में सवा लाख लोग जुटते रहे हैं लेकिन इस बार यह जुलूस नहीं निकाला जाएगा। कोरोना को देखते हुए ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति और पुलिस प्रशासन की डीसीपी पूर्व धर्मेंद्रसिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया। बैठक में समिति के उस्ताद हमीम बक्स ने कहा कि इस बार मोहल्ले या घर में ही यह त्योहार मनाएंगे। बैठक में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कयूम खान लोदी, अब्दुल वहीद, सुखराती खान अब्बासी, अब्दुल गनी फौजदार, समसुद्दीन, अमजद बख्श, भूरजी, अफजल साहब, मोहम्मद रफीक जिलानी आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in