समाचार अपडेट.. किसान आंदोलन: किसान की मौत, नहीं उठाया शव, फिर से पोस्टमार्टम की जांच पर अड़े
समाचार अपडेट.. किसान आंदोलन: किसान की मौत, नहीं उठाया शव, फिर से पोस्टमार्टम की जांच पर अड़े

समाचार अपडेट.. किसान आंदोलन: किसान की मौत, नहीं उठाया शव, फिर से पोस्टमार्टम की जांच पर अड़े

वार्ता देर रात तक बेनतीजा, जनप्रतिनिधियों से हुई वार्ता जोधपुर, 29 अगस्त (हि.स.)। कोरोनाकाल के बिजली बिल माफ करने और 833 रुपए के अनुदान सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों का आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। यहां माणकलाव में एक युवा किसान की तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और उसकी कोविड 19 जांच करवाई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस खबर के बाद धरनास्थल पर किसानों में हलचल मच गई। इसके बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। बाद में सभी किसान यहां से लौट गए। इधर देर रात तक किसान का शव एमडीएमएच की मोर्चरी में रखा रहा। जनप्रतिनिधि ओसियां के पूर्व विधायक भैराराम सियोल, भोपालगढ़ के पूर्व विधायक अर्जुनालल गर्ग सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के बीच देर रात तक वार्ता चली। मगर वह बेनतीजा निकली। जन प्रतिनिधि कोरोना जांच रिपोर्ट को लेकर फिर से एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पर अड़े है। वे आज मिली पॉजिटिव रिपोर्ट पर संदेह जाहिर कर रहे है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष नरेश व्यास ने बताया कि किसान आंदोलन में धरनास्थल पर छात्र नेता व युवा किसान मांडियाई निवासी 22 वर्षीय पुखराज डोगीयाल को शुक्रवार रात में तबीयत बिगडऩे पर एमडीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत पर व्यास ने कहा कि धरने के दौरान तबीयत बिगड़ऩे से पुखराज की हुई मृत्यु दु:खद है। भारतीय किसान संघ पुखराज के परिवार के साथ खड़ा है। सरकार की असंवेदनशीलता के चलते पहले ही क्षेत्र में किसानों ने आत्महत्या की है और अब सरकार की हठधर्मिता से धरने के दौरान तबीयत बिगडऩे से किसान की मृत्यु हुई है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक किसान की कोविड 19 जांच करवाई। दोपहर में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in