संग्रामपुरा में दीवार ढहने से महिला व बालिका की मौत
संग्रामपुरा में दीवार ढहने से महिला व बालिका की मौत

संग्रामपुरा में दीवार ढहने से महिला व बालिका की मौत

भीलवाड़ा, 22 अगस्त (हि.स.)। निकटवर्ती टोंक जिले के निवारिया पंचायत क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुरा में दीवार ढहने से दो जनों की मौत होने की सूचना से समूचा गांव गम के माहौल में तब्दील हो गया है। देवली उपखंड मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निवारिया पंचायत के संग्रामपुर गांव में दीवार ढहने एक महिला व एक बालिका की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गयी है। दोनो शवों को देवली चिकित्सालय की मोरचरी में रखवाया गया है। काफी तादाद में ग्रामीण देवली चिकित्सालय पहुंचे है। देवली पुलिस ने मौका निरीक्षण कर शवों को मोरचरी में रखवा दिया है। जिनका रविवार को सुबह पोस्टमार्टम होगा। बताया गया है कि मकान निर्माण कार्य के जारी होने के कारण शनिवार को सांय अचानक दीवार गिर गयी जिससे काम करने वाली महिला व बालिका उसमें दब गयी जिन्हें अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/मूलचन्द पेसवानी/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in