संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन चलाएगा नो मास्क नो एंट्री अभियान
संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन चलाएगा नो मास्क नो एंट्री अभियान

संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन चलाएगा नो मास्क नो एंट्री अभियान

बूंदी, 21 सितम्बर (हि.स.)। जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों के बचाव के लिए जिला प्रशासन एक बार फिर से मुस्तैद हो गया है। इसके लिए नो मास्क नो एंट्री अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर सोमवार दोपहर कलक्टर आशीष गुप्ता ने जिले के सभी अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं तो मास्क पहनें ही, साथ ही आमजन मास्क पहने इसकी सख्ती से पालना कराएं। सरकारी, गैर सरकारी कार्य स्थल या बाजार या अन्य कोई सार्वजनिक स्थान हो सभी जगह बिना मास्क के प्रवेश करने पर रोक लगाएं। इसके लिए नो मास्क नो एंट्री अभियान चलाएं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि उनके परिसरों में आने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य करें। यह भी ध्यान रखें कि मास्क सही तरीके से पहना हुआ हो। कुछ लोग साफी, रुमाल आदि को नाममात्र के लिए मुंह या नाक पर ढक लेते हैं इसे रोकें। इसके अलावा अपने अपने ऑफिसों, संस्थाआं में कुछ मास्क रखें ताकि बगैर मास्क आने वालों को यह मास्क दिए जाएं। रोडवेज बसों में मास्क नहीं पहनने वालों के संबंध में कलक्टर ने कहा कि जिले के विभिन्न रूट्स पर चलने वाली बसों का रोड़वेज एमडी औचक निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण में जो भी बिना मास्क मिले उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। वहीं बिना मास्क के बसों में किसी को नहीं बैठने दिया जाए। यदि चालक और परिचालक भी बिना मास्क पाए जाएं तो उनके खिलाफ भी कार्यवाई करें। हिन्दुस्थान समाचार/रवि/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in