शाह और पूनियां के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में लगाये जायेंगे 11 लाख वृक्ष
शाह और पूनियां के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में लगाये जायेंगे 11 लाख वृक्ष

शाह और पूनियां के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में लगाये जायेंगे 11 लाख वृक्ष

जयपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में ‘‘सेवा सप्ताह’’ के अन्तर्गत किये जाने वाले सेवा कार्यों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘‘रक्तदान संकल्प महाअभियान’’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, मधु कुमावत, भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री एवं ‘‘सेवा सप्ताह’’ कार्यक्रम के भाजयुमो प्रदेश संयोजक राजेश गुर्जर, भाजपा मीडिया सह-प्रभारी नीरज जैन, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हीरेन्द्र कौशिक, हेमंत लाम्बा, लोकेश जोशी इत्यादि मौजूद रहे। श्रवण सिंह बगड़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अमित शाह एवं डॉ. सतीश पूनियां के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी 200 विधानसभाओं में ‘‘सेवा सप्ताह’’ के तहत 56 सेवा कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बूथ, मण्डल, ग्राम पंचायत स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा ये सभी सेवा कार्य किये जायेंगे। राजेश गुर्जर ने बताया कि अमित शाह एवं पूनियां के जन्मदिवस को युवा मोर्चा सेवा कार्यों के माध्यम से प्रदेशभर में धूम-धाम से मनायेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान के लिये एक लाख संकल्प पत्र ऑनलाइन भरवाने का कार्य युवा मोर्चा द्वारा करवाया जा रहा है, संकल्प पत्र भरते ही मोबाइल पर प्रशस्ति पत्र मिलेगा। पूनियां के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के तहत युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में हर बूथ पर 10 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है, और प्रदेशभर में 11 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य है। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in