विनोबा भावे की जयंती पर श्रमदान और सर्वधर्म प्रार्थना
विनोबा भावे की जयंती पर श्रमदान और सर्वधर्म प्रार्थना

विनोबा भावे की जयंती पर श्रमदान और सर्वधर्म प्रार्थना

जोधपुर, 11 सितम्बर (हि.स.)। गांधी स्टडी सर्कल द्वारा विनोबा भावे की जयंती पर सर्व धर्म प्रार्थना एवं श्रमदान का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अपने-अपने घरों मे प्रात: सर्व धर्म प्रार्थना की। तत्पश्चात श्रमदान किया एवं राजस्थान के भौगोलिक वातावरण मे होने वाले खेजड़ी, गिलोय, नींबू इत्यादि का बीजारोपण एवं पौधरोपण किया। इस अवसर पर संतोष छापर ने कहा कि विनोबा भावे ने भू दान के माध्यम से क्रांतिकारी काम किया, भूमिहीनों को खेती की जमीन दिलाई। अशोक चौधरी ने कहा कि अगर विनोबाजी भूदान यात्रा ना निकलते तो शायद गांधीजी के विचार राजघाट समाधि तक ही रह जाते। उन्होंने भूदान के माध्यम से गांधीजी के विचारों, रचनात्मक कार्यों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाया। महेश सिंवर ने कहा कि ऐसे महापुरुषों से हमे सेवा कार्यों के लिए ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में राधिका, भंवराराम सहित भारतीय लोक शिक्षण मंच, पर्यावरण स्वाध्याय मण्डल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in