राज्य स्तरीय राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
राज्य स्तरीय राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

राज्य स्तरीय राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर, 24 सितम्बर (हि.स.)। नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा हिंदी पखवाड़े के तहत राज्य स्तरीय ऑनलाइन राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता गुरुवार को आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में नेहरू युवा केंद्र संगठन राजस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक डॉ. भुवनेश जैन ने बताया कि राज्य स्तरीय राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिला युवा समन्वयक वर्ग में जोधपुर के राजेश चौधरी प्रथम, चित्तौड़गढ़ की संतोष चौहान द्वितीय, दिवाकर भाटी तृतीय रहे। लेखापाल वर्ग में भंवरसिंह पाली प्रथम तुलसीराम मीणा द्वितीय, घेवरचंद प्रजापति एवं महावीर विश्नोई तृतीय रहें। ऑनलाइन प्रतियोगिता का संयोजन नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सचिव एवं रेलवे के राजभाषा अधिकारी गुरुदयाल सिंह ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in