राजस्थान में सियासी संकट के बीच भाजपा का कांग्रेस पर ट्वीटर वार
राजस्थान में सियासी संकट के बीच भाजपा का कांग्रेस पर ट्वीटर वार

राजस्थान में सियासी संकट के बीच भाजपा का कांग्रेस पर ट्वीटर वार

जयपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। राजस्थान में चल रहे सत्ता संघर्ष के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस सरकार को नीचा दिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते एक भी अवसर नहीं गंवा रही। भाजपा के नेता ट्वीटर पर लगातार सक्रिय रहकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उनके खेमे के बाड़ाबंदी में किए गए विधायकों को निशाने पर ले रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने शुक्रवार को जैसलमेर की होटल सूर्यागढ़ में गहलोत खेमे के विधायकों के लिए आयोजित मांगणियार गायकों के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री व कांग्रेस सरकार को कोरोनाकाल भुलाकर बाड़ाबंदी को निशाने पर लिया तो केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 3 ट्वीट कर गहलोत सरकार की खिंचाई की। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के बयान को लेकर निशाना साधा। पूनियां ने मांगणियार गायकों के कार्यक्रम की एक वीडियो क्लिप के साथ ट्वीट कर लिखा कि दाद देता हूं इन मांगणियार गायकों की दिलेरी को। इन्होंने राजस्थान की जनता का संदेश पांच सितारा होटल में बैठी सरकार तक पहुंचाया। बेवफा तेरा यूं मुस्कुराना, भूल जाने के काबिल नहीं हैं। बेवफा, कोरोना की कठिन घड़ी में जनता को भूल कर होटल में बैठी सरकार। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर लिखा कि अगर आपस में इतना अविश्वास है तो एक बात स्पष्ट है कि राजस्थान में सरकार का कोई अस्तित्व नहीं है। यहां सिर्फ गहलोत के सत्ता लालच में तानाशाही चल रही है! जैसलमेर के होटल में बंद विधायकों के फोन टैपिंग, इंटरकॉम टैपिंग, होटल में मोबाईल जैमर लगाना। गहलोत, इतना भय!! इतना अविश्वास!! चुने हुए विधायकों को भेड़-बकरियों की तरह हांक कर, डरा-धमका कर, निगरानी में रख कर, उनकी जासूसी कर कौन से लोकतंत्र को बचाने की नौटंकी कर रहे हैं गहलोत जी!! विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने अपने ट्वीट में लिखा कि मंत्री शांति धारीवाल जी बोले कि 14 को दिखेगी जादूगर की जादूगरी। हां, दिख रही है जादूगरी। डेढ़ महीने से अपनों से ही भयक्रांत भागती-दौड़ती सरकार! बाड़े में बंद सरकार! वाह सरकार वाह...। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in