मुख्यमंत्री के गृह जिले में दोनों निगम जीतेगी भाजपा : शर्मा
मुख्यमंत्री के गृह जिले में दोनों निगम जीतेगी भाजपा : शर्मा

मुख्यमंत्री के गृह जिले में दोनों निगम जीतेगी भाजपा : शर्मा

जोधपुर, 31 अक्टूबर (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सांसद सेवा केन्द्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम के दोनों बोर्डो पर काबिज होने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निगम दक्षिण के चुनाव में मतदाताओं का सहयोग करने, फर्जी पोलिंग करने वालों के विरूद्ध निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत करने के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर भाजपा मुख्यमंत्री को उनके गृहजिले में शिकस्त देने के लिए तैयार है। झूठ की बुनियाद पर कांग्रेस सत्ता में आई और चुनाव के समय के घोषणा पत्र को रद्दी की टोकरी में डालकर बिजली के बिलों में बढ़ोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। कोरोना काल में भी सरकार आमजन को राहत देने में पूरी तरह नाकाम रही है। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि शास्त्रीनगर स्थित सांसद सेवा केन्द्र में भाजपा के सभी 12 मण्डलों की बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, राज्यसभा के पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, उपेन्द्र दवे, पूर्व उप महापौर जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डॉ. करणीसिंह खींची, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, नगर निगम दक्षिण मीडिया प्रभारी मदन बोराणा, नगर निगम परामर्श सदस्य मेहबूब खान नसरानी, कॉल सेन्टर प्रभारी संदीप हर्ष मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in