मारवाड़ में आफत की बारिश: जोधपुर में एक घंटे तक मूसलाधार
मारवाड़ में आफत की बारिश: जोधपुर में एक घंटे तक मूसलाधार

मारवाड़ में आफत की बारिश: जोधपुर में एक घंटे तक मूसलाधार

जोधपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात परिसंचार से प्रदेश के मौसम में दो दिन से परिवर्तन चल रहा था। बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। रविवार को मौसम पूरी तरह बदल गया। मारवाड़ में कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश हुई है। जोधपुर शहर में सुबह नौ बजे शुरू हुआ बारिश दौर साढ़े दस बजे तक बना रहा। मूलसाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। भीतरी शहर में एक अस्पताल के पीछे दीवार गिर गई। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। मगर सडक़ अवरूद्ध हो गई। कई स्थानों पर पेड़ पौधे उखड़ गए। आसमां में बिजलियों की घड़घड़ाहट ने बेचैनी बढ़ा दी। लोगबाग बिजली गिरने का कयास भी लगाने लगे। खेतों में निदान हो रखी फसलें पानी से भीगने पर नुकसान हुआ है। बारिश से सर्दी का आगाज का माना जा सकता है। एकाएक मौसम बदलाव से लोगों की दिनचर्या में बदल गई। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 16 से 18 अक्टूबर तक प्रदेश में हल्की से मध्यम दर्जें की बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी। दो दिन से ही बादलों की आवाजाही बनने लगी थी। जोधपुर शहर और मारवाड़ मेें दो दिनों से बादलों का झुरमुट देखने को मिल रहा था। रविवार की सुबह आसमां में अचानक काली घटाएं घिरने के साथ तेजी से बौछारें गिरने लगी। देखते ही देखते मूसलाधार बारिश में तब्दील हो गई। कई स्थानों पर सडक़ों पर पानी भर गया तो घरों में परनाले बह निकले। मौसम में अचानक हुए परिवर्तन से सर्द ऋतु का आगाज लगने लगा है। हालांकि रात व सुबह के समय गुलाबी ठंड महसूस की जा रही थी। मगर अब बारिश होने से सर्दी का जल्द ही दस्तक माना जा सकता है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात से कम दबाव का क्षेत्र प्रदेश पर बनने से यह बारिश हुई है। शहर के अलावा मारवाड़ के पाली, जालोर सिरोही व जैसलमेर भी बारिश के समाचार मिले है। किसानों का बड़ा नुकसान की आशंका: रविवार सुबह हुई बारिश से किसानों को बड़े नुकसान की आशंका है। उनके खेतों में कटी फसलें पड़ी है तो दूसरी तरफ कईयों की तरफ से फसलों का निदान चल रहा है। ऐसे में फसलें पानी में भीगने से वे बेकार हो जाएगी। आसमां में दोपहर तक बिजली की घड़घड़ाहट: दोपहर तक शहर में आसमां में बिजली कडक़ती रही। फिर से काली घटाएं घिरने से बारिश के आसार नजर आने लगे है। सर्दी बढऩे की संभावना भी बलवती हो गई है। हालांकि मौसम खुशनुमा जरूर बन गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in