मारवाड़ पर मेघ मेहरबान: झूम कर बरसी बदरिया

 मारवाड़ पर मेघ मेहरबान: झूम कर बरसी बदरिया
मारवाड़ पर मेघ मेहरबान: झूम कर बरसी बदरिया

जोधपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। मारवाड़ पर मेघ मेहरबान होने लगे है। शहर और आस पास के इलाकों में रात से ही रह रह कर बारिश हो रही है। शुक्रवार दोपहर में दो बार हुई झमाझम बारिश से सडक़ों पर पानी भर गया। घरों में परनाले बह निकले। हवा चलने के बावजूद उमस बरकरार है। इधर बारिश के साथ ही विद्युत विभाग की पोल भी खुली है। कई स्थानों पर बारिश के साथ ही बिजली भी गुल कर दी गई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। भाद्रपक्ष चतुर्थी पर आज मारवाड़ पर इंद्रदेव कृपा बरसा रहे है। जोधपुर और संभाग के अन्य जिलों में बारिश होने के समाचार मिले है। दक्षिण पश्चिमी मानसून फिर से सक्रिय होने से कुछेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जोधपुर शहर में कुछेक स्थानों पर रात से ही बूंदाबांदी हो रही थी। भीषण उमस के बीच बारिश की पूरी संभावना भी बनी थी। मौसम विभाग ने भी आगामी तीन चार दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मारवाड़ में सावन का महिना पूरी तरह सूखा बीत गया। बमुश्किल सात आठ दिन बारिश हुई थी। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। खेतों में मूंग, मोठ, बाजरा और च्वार की फसलें किसानों ने बो रखी है। मगर बारिश के अभाव में वे जलने के कगार पर पहुंच चुकी है। इधर आज हुई बारिश से फसलों को जीवनदान मिला है। किसानों के चेहरों पर कुछ रौनक नजर आई है। साथ ही भीषण उमस व गर्मी की मार झेल रहे लोगों को भी कुछ राहत मिली है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in