भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने झुंझुनू में  ली बैठक
भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने झुंझुनू में ली बैठक

भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने झुंझुनू में ली बैठक

झुंझुनू, 28 अगस्त(हि.स.)। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर एक दिन के दौरे पर झुंझुनूं आए। उन्होंने यहां पर एक निजी स्कूल में जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक के आरंभ में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने सभी पदाधिकारियों का परिचय करवाया। इसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और आने वाले दिनों में संगठनात्मक दृष्टि से होने वाले कार्यों की जानकारी दी। बैठक में सांसद नरेंद्र कुमार, विधायक सुभाष पूनियां, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांबू, राकेश शर्मा, जिला मंत्री नीता यादव, सुनीता स्वामी जिला मुख्य प्रवक्ता कमलकांत शर्मा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे। इसके बाद चंद्रशेखर सांसद कार्यालय भी गए। हिन्दुस्थान समाचार / रमेश सर्राफ/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in