भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने व्यापारियों की सहायता  के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने व्यापारियों की सहायता के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने व्यापारियों की सहायता के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जयपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। उन्होंने मुम्बई के सिटी सेंटर में आग से जालौर के व्यापारियों को हुए नुकसान एवं उन्हें राहत पहुंचाए जाने की मांग की है। डॉ. पूनियां ने उद्धव ठाकरे को लेकर पत्र में कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई के नागपाड़ा इलाके में स्थित सिटी सेंटर मॉल में गुरुवार 22 अक्टूबर को भीषण आग लग गई, जिसमें वहां के स्थानीय व्यापारियों सहित राजस्थान प्रदेश के जालौर जिले (भीनमाल उपखण्ड क्षेत्र, सांचैर, रानीवाडा, आहौर, जालौर, चितलवाना एवं सायला) के व्यापारियों की करीब 800 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं। मुम्बई के इस सिटी सेंटर के पूरे बाजार में करीब 1200 दुकानें थी, जिसमें से 70 से 75 प्रतिशत अर्थात् 800 से ज्यादा मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकानें जालौर जिले के व्यापारियों की हैं। आगजनी की इस घटना से व्यापारियों को करोड़ों रूपये का नुकसान हुआ है। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण व्यापार की स्थिति पहले ही अच्छी नहीं है और आगजनी की इस घटना ने व्यापारियों के समक्ष नया संकट खड़ा कर दिया है। पूनियां से मुख्यमंत्री ठाकरे से आग्रह किया है कि मुम्बई के सिटी सेंटर में हुई आगजनी की घटना से प्रभावित जालौर जिले के व्यापारियों के नुकसान की भरपाई हेतु आवश्यक कार्यवाही कराएं ताकि इस कोरोना संकट के समय इन व्यापारियों को तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। पत्र की एक प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजी गई है। इसमें महाराष्ट्र सरकार से वार्ता कर व्यापारियों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए उचित सहयोग करवाये जाने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in