भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आमजन एवं कार्यकर्ताओं से जुड़ने के लिए शुरू की मोबाइल ऐप सेवा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आमजन एवं कार्यकर्ताओं से जुड़ने के लिए शुरू की मोबाइल ऐप सेवा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आमजन एवं कार्यकर्ताओं से जुड़ने के लिए शुरू की मोबाइल ऐप सेवा

जयपुर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आमजन और कार्यकर्ताओं से संवाद एवं जुड़ने के लिए मोबाइल ऐप सेवा शुरू की है। इस ऐप के माध्यम से डॉ. पूनियां से सम्बन्धित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी एवं आमेर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी मिल सकेगी। ऐप सेवा प्लेटफॉर्म पर आमजन एवं कार्यकर्ता सवाल, सुझाव या विचार रखकर अपनी बात को डॉ. सतीश पूनियां तक पहुंचा सकेंगे, साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी ऐप पर मिल सकेगी। इस ऐप में भाजपा, राजस्थान भाजपा, नमो ऐप, आरोग्य सेतु ऐप, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह से सम्बन्धित जानकारी के लिए हाइपरलिंक्स भी शामिल किये गये हैं। सम्पर्क, संवाद, पार्टी एवं डॉ. पूनियां से सम्बन्धित कार्यक्रमों की जानकारी के लिए इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में विभिन्न उपयोगी फीचर शामिल किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि डॉ. पूनियां अगस्त महीने में एक प्रतिष्ठित मैगजीन की सर्वे रिपोर्ट में देश के 50 टॉप विधायकों में चुने गये और सबसे असरदार श्रेणी के विधायक के तौर पर भी डॉ. पूनियां को चुना गया। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in