भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशभर में वृक्षारोपण कर मनायेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशभर में वृक्षारोपण कर मनायेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशभर में वृक्षारोपण कर मनायेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

जयपुर, 16 सितम्बर (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश प्रभारी शैलाराम सारण ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे ‘‘सेवा सप्ताह’’ के क्रम में 17 सितम्बर को किसान मोर्चा की अगुवाई में प्रदेश के प्रत्येक मण्डल स्तर पर 70 वृक्षारोपण एवं फल वितरण का आयोजन किया जायेगा। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र मीणा (शेखपुरा) ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में भाजपा द्वारा आयोजित 14 से 20 सितम्बर तक ‘‘सेवा सप्ताह’’ के तहत प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर को सम्पूर्ण प्रदेश में पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि किसान मोर्चा की अगुवाई में प्रत्येक मण्डल में 70 वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण, कच्ची बस्तियों में फल वितरण के आयोजन कर उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 70वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजन समपन्न होंगे। शैलाराम सारण एवं राजेन्द्र मीणा (शेखपुरा) ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि समयबद्धता से कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए प्रत्येक मण्डल में पूर्व में जारी सूचना अनुसार सफल आयोजन समपन्न करावें। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर /संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in